फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू की तारीफ के बाद कलेक्टर का तबादला, कांग्रेस की धमकी वापस लो ऑर्डर

Fri, 27 May 2016 11:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कलेक्टर का तबादला, कांग्रेस की धमकी वापस लो ऑर्डर - फोटो : facebook
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बड़वानी जिले के कलेक्टर अजय गंगवार को फेसबुक पर नेहरू-गांधी परिवार की तारीफ करना महंगा पड़ गया है। उन्हें बड़वानी के कलेक्टर पद से हटा कर सचिवालय में उपसचिव बना दिया गया है। अजय गंगवार ने बुधवार को अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि जरा गलतियां बता दीजिए जो नेहरू को नहीं करनी चाहिए थी। अगर उन्होंने 1947 में आपको हिंदू तालिबानी राष्ट्र बनने से रोका तो यह उनकी गलती थी, उन्होंने आईआईटी, इसरो, आईआईएसबी, आईआईएम, भेल स्टील प्लांट, बांध, थर्मल पावर लाए ये उनकी गलती थी। 
विज्ञापन


उन्होंने यहां तक कह दिया कि आसाराम और रामदेव जैसे इंटिलेक्चुअल्स की जगह साराभाई और होमी जहांगीर को सम्मान और काम करने का मौका दिया ये उनकी गलती थी, उन्होंने देश में गौशाला और मंदिर की जगह यूनिवर्सिटी खोली ये भी उनकी घोर गलती थी।

इस पोस्ट की चर्चा होने के बाद गुरुवार को उन्होंने उसे हटा दिया था। सामान्य प्रशासन मंत्री लालसिंह आर्य ने इस पर आपत्ति की थी। उसके बाद से ही माना जा रहा था कि उन पर कार्रवाई की जाएगी। लाल सिंह आर्य ने कहा था कि सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन नही किया जाना चाहिए। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सभी को लेकिन नियमों का भी पालन होना चाहिए। इससे पहले नरसिंहपुर के कलेक्टर सीबी चक्रवर्ती ने तमिलनाडु में जयललिता की जीत पर सोशल मीडिया में बधाई दे दी थी। उन्होंने भी विरोध के बाद अपनी पोस्ट को हटा लिया था।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि अजय गंगवार के तबादले के बाद कांग्रेस ने धमकी दी है कि उनके तबादले के आदेश को तुरंत वापस लिया जाए। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा न करने पर वो राज्य में प्रदर्शन करेगी।

Unfortunate that IAS officer in Madhya Pradesh is transferred for praising Nehru ji, we will launch protest if order not withdrawn:Congress— ANI (@ANI_news) May 27, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें