फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पाकिस्तान की हवाओं ने बदला उत्तर भारत का मौसम, अब दिन का भी पारा गिरेगा

सार

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में चक्रवाती परिस्थितियां बनी हुई हैं। उत्तर पश्चिम से बहकर आने वाली हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अब रातों के साथ दिन का पारा भी नीचे गिरेगा।
विज्ञापन
कश्मीर में आने वाले दिनों में पड़ सकती है भयंकर ठंड। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में बिगड़े मौसम ने उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है। पश्चिमी विक्षोभ और "साइक्लोनिक सर्कुलेशन" के चलते इस तरह की परिस्थितियां अब नए साल के शुरुआती दिनों में भी बनने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक रातों के पारे से लेकर दिन के अधिकतम तापमान में अब और गिरावट दर्ज होगी। यही नहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बारिश का भी अनुमान लगाया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सामान्य से ज्यादा ठंडा दिन रहने वाला है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ का उत्तर भारत पर पड़ रहा असर
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में बिगड़े मौसम का असर उत्तर भारत में पड़ने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान के इलाके में चक्रवाती हवाओं और उसके असर के कारण पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी तेज हो गई है। इसी का असर है कि वहां के बिगड़े मौसम का असर उत्तर भारत के कई राज्यों पर पड़ रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत बिहार के कुछ हिस्सों में इसका सीधा असर पड़ने वाला है। वैज्ञानिक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती माहौल के चलते ही उत्तर भारत में शीत लहर का असर दिखाई पड़ रहा है।

और नीचे जा सकता है तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत ठंड की चपेट में रहेगा। अभी तक रातों का तापमान 7 डिग्री से लेकर 10 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। जो कि अब और नीचे जा सकता है। इसके अलावा दिन में भी अब अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री नीचे रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी तक उत्तर भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान 17 डिग्री से 21 डिग्री के बीच बना हुआ है। जो कि अब 13 डिग्री सेल्सियस से लेकर 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 31 दिसंबर की सुबह देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 10 से 12 डिग्री  सेल्सियस के करीब तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कुछ जगहों पर बारिश के भी असर बन रहे हैं। इसमें पंजाब हरियाणा समेत चंडीगढ़ हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्से शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि कई इलाकों में तो ज्यादा कोहरे की भी संभावना अगले कुछ दिनों तक बन रही है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं कि अभी पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दृश्यता 25 मीटर से भी कम तक की बनी हुई है। जिस तरीके की मौसम की परिस्थितियों बनी है उसे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक इन्हीं इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि दिन और रात के तापमान में भी कमी दर्ज होगी। 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि नए साल पर हिमाचल और उत्तराखंड समेत जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी होगी। जानकारी के मुताबिक, जम्मू कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 31 दिसंबर की सुबह बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई है। इसमें कुछ हिस्से 7000 फीट की ऊंचाई वाले भी शामिल है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नए साल पर इससे भी कुछ कम ऊंचाई वाले हिस्से में बर्फ गिर सकती है। विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में उत्तर भारत कई राज्यों के हिस्से में शीतलहर बनी रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल कहते हैं अगर पहाड़ों पर गिरने वाली बर्फ के बाद तेज हवाएं चलती हैं तो उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा और ज्यादा ठंड की चपेट में आ सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें