फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अरब सागर में डूब रहे जहाज के चालक दल को भारतीय तटरक्षक बल ने बचाया, पाकिस्तान संग चलाया बचाव अभियान

Thu, 05 Dec 2024 12:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर

सार

भारतीय तटरक्षक के एमआरसीसी को एक संकटपूर्ण कॉल मिला, जिसके बाद तुरंत गांधीनगर में आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय को सतर्क किया गया। आईसीजी जहाज सार्थक को तुरंत घटनास्थक की दिशा में मोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सार्थक जहाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने  गुजरात के पोरबंदर से ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह जाने के दौरान उत्तरी अरब सागर में डूबने वाले एक व्यापारिक जहाज के चालक दल के 12 सदस्यों को बचाया। एमएसवी अल पिरानपीर जहाज बुधवार को भारतीय जल सीमा के बाहर पाकिस्तान के खोज और बचाव क्षेत्र में डूब गया। भारतीय तटरक्षक बलों ने पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) के सहयोग से बचाव अभियान चलाया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


आईसीजी ने पीएमएसए के सहयोग से चलाया बचाव अभियान
आईसीजी ने कहा, इस बचाव अभियान में भारतीय तट रक्षक और पीएमएसए के बीच घनिष्ठ सहयोग देखा गया। दोनों देशों के समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) ने पूरे अभियान के दौरान लगातार संचार बनाए रखा। विज्ञप्ति में कहा गया, व्यापारिक जहाज दो दिसंबर को माल लेकर पोरबंदर से ईरानी बंदरगाह के लिए रवाना हुआ था। बुधवार की सुबह समुद्र की लहरों और बाढ़ के कारण यह डूब गया। 

भारतीय तटरक्षक के एमआरसीसी को एक संकटपूर्ण कॉल मिला, जिसके बाद तुरंत गांधीनगर में आईसीजी क्षेत्रीय मुख्यालय को सतर्क किया गया। आईसीजी जहाज सार्थक को तुरंत घटनास्थक की दिशा में मोड़ दिया गया। क्षेत्र में नाविकों को सचेत करने के लिए एमआरसीसी पाकिस्तान से भी संपर्क किया गया और उनकी सहायता से बचाव अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन


चालक दल के सदस्यों को लाया जा रहा पोरबंदर बंदरगाह
सार्थक घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान में जुट गया। चालक दल 12 सदस्यों ने जहाज को छोड़कर एक छोटे से नाव में स्थानांतरित हो गए थे। उस नाव का पता लगा लिया गया है और उन्हें पाकिस्तान के खोज और बचाव क्षेत्र से बचा लिया गया। विज्ञप्ति में बताया गया कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों की जहाज सार्थक पर मेडिकल जांच की गई। मेडिकल टीम ने बताया कि सभी सदस्य स्वास्थ्य हैं और उन्हें वापस पोरबंदर बंदरगाह ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें