फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: राजगढ़ विमान दुर्घटना में घायल सह-पायलट की मौत, 17 दिन लड़ी जिंदगी से जंग

Wed, 28 Mar 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Coast Guard chopper crash
विज्ञापन

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 10 मार्च को क्रैश हुए इंडियन कोस्ट गार्ड के विमान की सह-पायलट की मंगलवार को मौत हो गई। मुंबई के कोलाबा स्थित नवल हॉस्पिटल में सह-पायलट पेनी चौधरी 17 दिनों से जिंदगी और मौत के बीच सांसें ले रही थीं।

विज्ञापन


इंडियन कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता कमांडेंट अविनंदन मित्रा ने सह-पायलट पेनी चौधरी की मौत की पुष्टि की। पेनी के सर में विमान दुर्घटना के दौरान गंभीर चोटें लगी थीं जिसके बाद उन्हें आंतरिक रक्तस्त्राव हो रहा था। मित्रा ने बताया कि पेनी ब्रेन सर्जरी के बाद जीवन रक्षक प्रणाली पर चल रही थीं। 

कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने बताया कि पेनी ने 2013 में इंडियन कोस्ट गार्ड ज्वाइन किया था। उन्होंने अब तक कुल 555 घंटे उड़ान भरी थी। वह बहुत होनहार थीं और अपने साथियों के बीच बहुत लोकप्रिय थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें