फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तट रक्षकों ने 600 करोड़ के मादक पदार्थ से लदी पाकिस्तानी नौका पकड़ी, 6 गिरफ्तार

Wed, 22 May 2019 12:10 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पाकिस्तानी नौका पकड़ी (तट रक्षक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

तट रक्षक बल के जवानों ने गुजरात के तट पर मंगलवार को 600 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ से लदी नौका पकड़ी है। अधिकारियों ने बताया कि तट रक्षकों ने पिछले दो दिन तक करीब 200 नौटिकल माइल सघन तलाशी अभियान चलाने के बाद इस नौका को पकड़ लिया। तट रक्षक बल के अतिरिक्त महानिदेशक वीएसआर मूर्ति ने कहा कि नाव पर सवार चालक दल के 6 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों वाली एक संयुक्त टीम पकड़े गए लोगों से पूछताछ करेगी। मूर्ति ने कहा कि 19 मई को तट रक्षक बल को राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) से सूचना मिली थी कि एक पाकिस्तानी जहाज भारतीय जल क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा है। एक दिन बाद डीआरआई से भी ऐसी ही सूचना मिलने पर तलाशी अभियान तेज किया गया। 

उन्होंने बताया कि समुद्री सीमा की तलाशी के लिए एक तेज गश्ती जहाज, दो इंटरसेप्टर नौका और एक विमान को लगाया गया। मंगलवार सुबह तट रक्षकों ने पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नौका को रोका, जो भारतीय समुद्री सीमा में आठ नौटिकल मील अंदर जखाऊ तट पर मिली। जहाज पर सवार संदिग्धों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दबोच लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें