फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजीव गांधी पुण्यतिथि: पिता को याद करते हुए प्रियंका ने शेयर की कविता, राहुल ने किया भावुक ट्वीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 21 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथ पर उन्हें याद करते हुए भावुक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में अपने पिता को दयालु और स्नेहशील बताया है। राहुल ने कहा है कि उनके पिता ने उन्हें सबको प्यार करना और सबका सम्मान करना सिखाया है। उन्होंने नफरत ना करना और माफ करना सिखाया है। राहुल ने कहा है कि वे अपने पिता को बहुत याद करते हैं।



राहुल ने ट्वीट करते हुए अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ में उन्होंने अपनी भी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वे अपने पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 




वहीं कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी और उन्हें हीरो बताया। उन्होंने एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वो अपने पिता के साथ हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कवि हरिवंशराय बच्चन की एक कविता भी शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे।"

 




बता दें राजीव गांधी भारत के छठे प्रधानमंत्री थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 1984 में हुई हत्या के बाद वो देश के प्रधानमंत्री बने थे। 


तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में 21 मई, 1991 की रात एक बम धमाके में राजीव गांधी की हत्या की गई थी। बताया जाता है कि एक तीस साल की नाटी, काली और गठीली लड़की चंदन का एक हार ले कर उनकी तरफ बढ़ी, जैसे ही वो उनके पैर छूने के लिए झुकी, कानों को बहरा कर देने वाला धमाका हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next