दिल्ली की एक अदालत ने कोयला खनन मामले में तृणमूल नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा की मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। विकास अभी जेल में हैं और कोर्ट ने गुरुवार को जेल प्रशासन को अगली सुनवाई तक उनकी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने ईडी को विकास की पूर्व मेडिकल रिपोर्ट को उनकी जमानत अर्जी से सत्यापित करने का निर्देश दिया।
विशेष सीबीआई जज अनुराग सैन के समक्ष विकास के वकील ने अपने मुवक्किल की बीमारी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की। इस पर कोर्ट ने कहा, हम पहले विकास की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट देखेंगे और इसके बाद ही कोई फैसला करेंगे। कोर्ट ने जेल अधीक्षक को विकास मिश्रा की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट पेश करने को कहा। कोर्ट अब इस मामले में 7 अप्रैल को सुनवाई करेगा।