फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल इंडिया के श्रमिकों ने कहा- दोगुना हो हमारा वेतन, उत्पादन के अनुसार हो बढ़ोतरी

Sat, 21 Aug 2021 02:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रमिक संगठनों ने कहा है कि इस प्रकार बढ़े उत्पादन और घटे श्रमिकों के कारण कुल देय वेतन में आई कमी की वजह से कंपनियों को भारी लाभ होना तय है। श्रमिकों की मांग है कि इस लाभ का एक उचित हिस्सा दोगुने वेतन वृद्धि के माध्यम से उन तक भी पहुंचाया जाना चाहिए...
विज्ञापन
कोयला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल इंडिया के श्रमिक संगठनों ने कंपनी के कर्मचारियों के वेतन में दोगुना बढ़ोतरी की मांग की है। श्रमिक संगठनों का कहना है कि सरकार ने अगले पांच वर्षों में देश के कुल कोयला उत्पादन में दोगुना बढ़ोतरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस वृद्धि के लिए नए श्रमिकों की नियुक्ति नहीं की जानी है, बल्कि वर्तमान श्रमिकों से ही यह लक्ष्य हासिल करने का निर्णय किया गया है, जबकि इसी साल कोल कंपनियों के लगभग 23 फीसदी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति भी होनी है।

विज्ञापन


श्रमिक संगठनों ने कहा है कि इस प्रकार बढ़े उत्पादन और घटे श्रमिकों के कारण कुल देय वेतन में आई कमी की वजह से कंपनियों को भारी लाभ होना तय है। श्रमिकों की मांग है कि इस लाभ का एक उचित हिस्सा दोगुने वेतन वृद्धि के माध्यम से उन तक भी पहुंचाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें