आखिरी क्षणों में यूपी की सियासत में उलटफेर कर योगीराज लाने वाले महंत आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मोदी से भी आगे निकल चुके हैं। पूरे भारत में इतनी चर्चा मोदी की नहीं है जितनी आज तक भी योगी आदित्यनाथ की हो रही है। हम बात कर रहे हैं गूगल सर्च की जिसमें योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी को भी पीछे छोड़ दिया है।
18 मार्च की शाम को तो गूगल के आंकड़े ब्रेकआउट हो गए यानि 100 के 100 लोग योगी के बारे में सर्च कर रहे थे, जबकि मोदी के बार में उस वक्त सिर्फ 2 लोग सर्च कर रहे थे। यह अंतर आज सुबह भी बना हुआ था। आज भी मोदी के बारे में 100 के स्केल पर गूगल में सिर्फ 1 सर्च थी तो योगी के लिए 14 सर्च थी। मानें आज तक भी योगी मोदी से 14 गुणा आगे चल रहे हैं। बता दें कि ये आंकड़े पैन इंडिया लेवल के हैं। यानि पूरे भारत में मोदी से ज्यादा योगी को गूगल पर सर्च किया जा रहा है।
गूगल सर्च में
योगी आदित्यनाथ - 100
नरेंद्र मोदी - 2
केशव प्रसाद मौर्य - 3
मनोज सिन्हा - 2