फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम येदियुरप्पा को धर्मगुरु की धमकी, इस विधायक को मंत्री नहीं बनाया तो 10 एमएलए देंगे इस्तीफा

Sat, 29 Feb 2020 10:25 AM IST
Trainee Trainee एएनआई, बंगलूरू
विज्ञापन
सारंगधारा देशिकेंद्र स्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कर्नाटक में श्रीशैल सारंग मठ के देशिकेंद्र स्वामी ने एक भाजपा विधायक को येदियुरप्पा सरकार में मंत्री बनाने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक साल के अंदर विधायक को मंत्री नहीं बनाया जाता है तो उनके 10 समर्थक विधायक इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन


 

श्रीशैल सारंग मठ के देशिकेंद्र स्वामी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में गुलबर्गा के भाजपा विधायक दत्तात्रेय पाटिल रेवूर को मंत्री बनाने की मांग की। स्वामी का कहना है कि यदि येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार दत्तात्रेय को मंत्री नहीं बनाती तो कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र के भाजपा के कम से कम 10 विधायक इस्तीफा दे देंगे। बता दें कि 37 वर्ष के दो बार के विधायक दत्तात्रेय को अप्पूगौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। 

स्वामी की इस धमकी ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि भाजपा अपने तीन साल के शेष कार्यकाल को पूरा करना चाहती है तो दत्तात्रेय को मंत्री बनाना ही होगा। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो येदियुरप्पा कम से कम 30 वर्षों के लिए मुख्यमंत्री के रूप में वापस नहीं आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें