गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि पढ़ाई, कमाई और दवाई अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने नई पीढ़ी के उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए "मूल्य वर्धित" शिक्षा की मांग की। इस दौरान वह सतलसन शैक्षणिक परिसर का उद्घाटन कर रहे थे। यह परिसर मेहसाणा जिले के गधवाड़ा केलावानी मंडल द्वारा माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चलाता है।
इस दौरान सीएम रूपाणी ने कहा युवाओं और बुजुर्गों के लिए पढ़ाई, कमाई और दवाई अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इसका मकससद लोगों लोगों को सही दिशा में ले जाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार हर साल शिक्षा पर 27 हजार रुपए खर्च करेगी। सरकार युवाओं के लिए शुरू में 4 हजार क्लासरूम और तीन लाख टेबल तैयार कराने जा रही है।