फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: सीएम रूपाणी का बड़ा फैसला, गुजरात के शिक्षकों को अब पुराने पे ग्रेड पर मिलेगा वेतन

Thu, 10 Dec 2020 01:18 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय रूपाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात सरकार ने बुधवार को शिक्षकों के पे ग्रेड से संबंधित विवादित परिपत्र को रद्द कर दिया है। सीएम विजय रूपाणी ने फैसला लिया है कि शिक्षकों की पे ग्रेड 4200 रुपए ही रहेगी। इस फैसले से राज्य के 65 हजार से अधिक शिक्षकों को फायदा होगा। दरअसल, 4200 रुपए पे ग्रेड के मुद्दे को लेकर शिक्षक काफी समय से आंदोलन कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अभियान चलाया था। यह फैसला शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की सीएम विजय रूपाणी के साथ हुई बैठक के बाद लिया है।

पुराने पे ग्रेड पर मिलेगा वेतन

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया है कि शिक्षा की तरफ से 25 जून ,2019 को जारी शिक्षक पे ग्रेड संबंधी परिपत्र को पूरी तरह से निरस्त कर दिया है। इससे पहले इस परिपत्र को 16 जुलाई 2020 में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था, जिसमें शिक्षकों की पे ग्रेड 4200 रुपए से घटाकर 2800 रुपए किया गया था। लेकिन अब गुजरात में प्राइमरी शिक्षकों को 4200 रुपए पे ग्रेड के आधार पर ही वेतन मिलता रहेगा।

पिछले साल जारी किया गया सर्कुलर

फिलहाल, सीएम रूपाणी ने शिक्षा विभाग को वित्त विभाग और सामान्य विभाग के परामर्श से नया आदेश तुरंत लागू करने के निर्देश दिए है। जिससे राज्य के 65 हजार शिक्षकों को फायदा होगा। बता दें, कि शिक्षकों को दो दशकों के ज्यादा समय से 4200 पे ग्रेड के हिसाब से वेतन मिल रहा था। लेकिन पिछले साल सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें कहा गया कि 2010 के बाद भर्ती किए गए शिक्षकों को 9 साल की सर्विस के बाद उच्च वेतन मान 2800 रुपए पे ग्रेड के आधार पर मिलेगा। बस इसके बाद से शिक्षक आंदोलन करने लगे और 4,200 ग्रेड पे वापस करने की मांग करने लगे, जिसे आज सरकार के द्वारा मान लिया गया
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें