फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी की चप्पल पर यूजर ने किया कमेंट, तो केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब...

Thu, 10 Dec 2020 12:39 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा कई बार वह अपने फॉलोवर्स द्वारा पूछे जाने वाले बेतुके सवालों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।  एक बार फिर ईरानी अपने ह्यूमर को लेकर चर्चा में छा गई हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, केंद्रीय मंत्री की एक तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया, जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी अपने घर के गार्डन में लैपटॉप पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पैनडेमिक मॉर्निंग्स'। तस्वीर में केंद्रीय मंत्री को नीले सूट और शॉल के साथ पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए देखा जा सकता है। 
 

उनकी इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि 'हवाई चप्पल'। इस पर ईरानी ने जवाब दिया कि 'अरे भाई हवाई चप्पल है, 200 रुपये वाली, अब ब्रैंड मत पूछो...लोकल है।' इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें 'वोकल फॉर लोकल' को समर्थन करने वाला बता दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें