फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक के सीएम बोले- मुझे 'सिद्धरुपैया' कहकर गैरजिम्मेदाराना बयान देते हैं पीएम मोदी

Wed, 25 Apr 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह एक अच्छे रणनीतिकार नहीं हैं। कर्नाटक के लिए उनके पास क्या रणनीति है? उनके पास सांप्रदायिक संघर्ष के अलावा और कोई रणनीति नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा कार्यक्रम गेमचेंजर है। मैं सरकार का केवल प्रतीकात्मक प्रमुख हूं लेकिन लोग हमसे बहुत खुश हैं। हमने जनता से किये वादे पूरे किये हैं। कर्नाटक का युवा राहुल गांधी को पसंद करता है, राहुल की कैंपेनिंग ने कर्नाटक के युवाओं को प्रभावित किया है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत 2019 के चुनावों में मील का पत्थर साबित होगी। 

सीएम ने कहा कि त्रिशंकु विधानसभा नहीं होगी, मुझे इस बात पर पूरा भरोसा है। हम चामुण्डेश्वरी और बादामी दोनों ही जगह से जीतेंगे। हमारे सामने कोई भी मजबूत कैंडिडेट नहीं है। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सभी सेकुलर पार्टियां साथ आएंगी और सांप्रदायिक ताकतों को हराएंगी। 
विज्ञापन

 
सिद्वारमैया ने देवगौड़ा पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि देवगौड़ा ने उन्हें JDS से बाहर निकाला था, अब मैं उनसे किसी भी तरह के रिश्ते कैसे रख सकता हूं। मैं 100 फीसदी कांग्रेस का हूं, मेरे दोस्त भी कांग्रेस से हैं। वह सामाजिक न्याय और सेकुलर सोच के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कैंपेनिंग लोगों पर बड़ा प्रभाव डाल रही है। भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा है, हमारी सरकार के ऊपर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है। राजनीतिक कारणों से बीजेपी हम पर झूठे आरोप लगा रही है। पीएम मोदी मुझे सिद्धरुपैया बुलाते हैं, यह एक गैरजिम्मेदाराना बयान है। जनता की नजरों में उनकी छवि गिर चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें