फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कैबिनेट विस्तार के एक सप्ताह के भीतर सिद्धारमैया ने किया विभागों में फेरबदल; जानें इसके पीछे की वजह

Wed, 31 May 2023 09:41 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और विधायक प्रियांक खरगे को आईटी और बीटी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज पहले से ही था।  
 
विज्ञापन
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में सिद्धारमैया की कैबिनेट के गठन का अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि कांग्रेस को एक बार फिर मंत्रालयों में फेरबदल किया गया है। ताजा फेरबदल में सीएम सिद्धारमैया ने  वित्त, मंत्रिमंडल मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस और सूचना को अपने पास रखा है। इसके अलावा वे सभी विभागों जो अभी तक किसी को सौंपे नहीं गए हैं, उनको भी सीएम ने अपने पास ही रखा है। 

विज्ञापन


प्रियांक को मिला आईटी और बीटी 
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और विधायक प्रियांक खरगे को आईटी और बीटी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास ग्रामीण विकास और पंचायती राज पहले से ही था। बता दें कि प्रियांक खरगे सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में आईटी और बीटी मंत्री थे।

एम बी पाटिल को बुनियादी ढांचा विकास की अतिरिक्त जिम्मेदारी
इसी तरह एम बी पाटिल को बुनियादी ढांचे का विकास विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास बड़े एवं मध्यम उद्योग विभाग का दायित्व पहले से ही था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इन दोनों विभागों से खुद को अलग कर लिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शुरुआत में एमबी पाटिल को इंडस्ट्रीज के साथ आईटी और बीटी पोर्टफोलियो दिया गया था। हालांकि, बाद के संशोधन में यह विभाग ग्रामीण विकास और पंचायत राज के साथ खरगे के पास गया। इसके बाद एमबी पाटिल ने इस विभाग में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। इसपर उनके इस कदम का विरोध करते हुए सिद्धारमैया ने पोर्टफोलियो को अपने पास रखा था। अब उन्होंने इसे प्रियांक खरगे को दिया है। 

27 मई को 24 मंत्रियों को बांटे गए थे विभाग
इससे पहले, जीत के बाद शुरुआत में सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसके बाद शनिवार (27 मई) को कर्नाटक में शनिवार को कैबिनेट विस्तार किया गया। कांग्रेस की ओर से 24 और विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इन विधायकों के शपथ लेने के बाद कर्नाटक सरकार की कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 पहुंच गई थी। 

 इन विधायकों को दिलाई गई थी शपथ
27 मई को जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी, उनमें एचके पाटिल, कृष्णा बाइरे गोंडा, एन. चेलुवरास्वामी, के. वेंकटेश, एचसी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, कैथासांदरा एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, सारनबासप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, तिम्मापुर रामप्पा बालप्पा, एसएस मल्लिकार्जुन, तंगादागी शिवराज संगप्पा, सरनाप्रकाश रुद्रप्पा, पाटिल मंकल वैद्य, लक्ष्मी आर. हेब्बलकर, रहीम खान, डी.सुधाकर, संतोष एस. लाड, एनएस बोसेराजु, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, डॉ. एमसी सुधाकर और बी. नागेंद्र का नाम शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें