फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: दो और किसानों ने की खुदकुशी, खुलेआम भिड़े मंत्री और बीजेपी सांसद

Wed, 14 Jun 2017 10:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
किसानों से मिलते सीएम शिवराज
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कर्ज से परेशान किसानों के खुदकुशी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार को भी राज्य में दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। हालांकि प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान की हर मौत को कर्ज के कारण आत्महत्या मान लेना भी उचित नहीं है।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोलीकांड के आठ दिन बाद मंदसौर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की गोली और पिटाई से मारे गए आंदोलनकारियों के परिजनों को ढांढस बंधाया। कहा कि सरकार उनके साथ है। वहीं कांग्रेस का तीन दिन का सत्याग्रह भी शुरू हो गया। सत्याग्रह कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वह किसानों की लड़ाई लड़ने आए हैं।

लगता है, किसान सरकार के वादों और प्रयासों पर भरोसा नहीं कर पा रहे। आज बुधवार को भी दो स्थानों से किसानों की खुदकुशी की खबरें आईं। बालाघाट के लालबर्रा ब्लॉक के बल्लारपुर गांव के रमेश बसेने ने करीब 2 लाख का कर्ज ले रखा था। चुका नहीं पाने के कारण तनाव में कीटनाशक पी लिया। नजदीकी लोग अस्पताल ले गए, मगर जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


इसी तरह बड़वानी जिले के सेंधवा के कुमठा पिसनावल में भी एक किसान जुमला ने फांसी लगा ली। मृतक की पत्नी का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया, पुलिस का कहना है कि उसका अपने बेटे से गिरवी रखी जमीन छुड़ाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है। इधर गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि जरूरी नहीं कि किसानों द्वारा की गई खुदकुशी का कारण कर्ज ही हो। उन्होंने कहा कि आत्महत्या का कारण निजी विवाद भी होते हैं।

किसानों के मुद्दे पर कृषि मंत्री और भाजपा सांसद में तीखी बहस
बालाघाट में आज जब किसान की आत्महत्या की खबर आ रही थी, तभी किसानों का हितैषी बताते हुए कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन व भाजपा सांसद बोधराम भगत आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच खुलेआम तू तू मैं मैं हुई। उनके तू-तू मैं मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक अर्पण नाम का यूजर ने भी फेसबुक पर वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें