फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल्या के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, प्रत्यर्पण की राह होगी आसान

Wed, 14 Jun 2017 09:49 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
vijay mallya
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विजय माल्या और अन्यों के खिलाफ बुधवार को पहला आरोप पत्र दाखिल किया। आईडीबीआई-केएफए बैंक कर्ज मामले में यह आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


मुंबई की स्पेशल एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग कोर्ट के समक्ष प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत 57 पेजों का आरोपपत्र दाखिल किया गया है। पिछले साल ईडी ने इस सौदे में पीएमएलए के तहत माल्या के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया था, इस मामले में अब तक 9,600 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने आरोप पत्र में विस्तार से बताया है कि कैसे नियमों का कथित रूप से उल्लंघन करते हुए करीब 400 करोड़ रुपये का धन विदेश भेजा गया था। इसमें किंगफिशर एयरलाइंस और आईडीबीआई अधिकारियों और अन्य अधिकारियों व कार्यकारियों की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है और पीएमएलए एक्ट के तहत एजेंसी द्वारा दर्ज किए गए उनके बयानों को संलग्न किया है। गौरतलब है कि सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें