फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Assam: 'हमें हितेश्वर सैकिया ने बहुत पीटा था, तब कल्पना नहीं थी कि भाजपा दो बार सरकार बनाएगी'

Sat, 08 Oct 2022 10:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

गृह मंत्री ने कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। अब नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समांतर चल रहा है।

विज्ञापन
अमित शाह ने गुवाहाटी में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज असम के गुवाहाटी में आज नए प्रदेश भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर गृह मंत्री शाह ने कहा, 'मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था। हम नारे लगाते थे- 'असम की गलियां सूनी हैं इंदिरा गांधी खूनी है।' उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर दो-दो बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।'

विज्ञापन


गृह मंत्री ने कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर न विकास हो रहा था ना शिक्षा हो रही थी, न शांति थी। आज मुझे खुशी है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। अब नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समांतर चल रहा है।

40,000 किलोग्राम दवाएं नष्ट
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी और सभी पूर्वोत्तर राज्यों के पुलिस महानिदेशक ड्रग तस्करी एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर क्षेत्रीय बैठक में शामिल हुए। एनसीबी द्वारा अमित शाह की उपस्थिति में पूर्वोत्तर राज्यों में लगभग 40,000 किलोग्राम दवाओं को नष्ट किया गया।
विज्ञापन


गुवाहाटी में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के तत्वाधान में गृह मंत्रालय ने एक निर्णय लिया था कि हम 75,000 किलो ड्रग नष्ट करेंगे। मुझे खुशी है कि हमने 75,000 किलो के जगह 1,50,000 किलो ड्रग नष्ट कर दिया है। ये हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हमें ड्रग फ्री इंडिया का एक लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी राज्य और केंद्र सरकार की सम्मानित एजेंसी,केंद्र सरकार के गृह विभाग,राजस्व विभाग,स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग सभी मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करेंगे।

असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र आगे बढ़े हैं: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के आठ वर्ष के शासन के दौरान असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र शांति व विकास के पथ पर आगे बढ़े है। शाह ने असम की राजधानी गुवाहाटी में पार्टी के नवनिर्मित राज्य कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद दावा किया कि आजादी के बाद से 1970 के कांग्रेस शासन ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को हिंसा और अराजकता की ओर धकेल दिया था, जबकि पिछले आठ वर्षों के दौरान मोदी के नेतृत्व ने इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद की है।

असम को बाढ़ मुक्त करने के लिए पांच साल का समय मांगा
शाह ने असम में बाढ़ की शाश्वत समस्या का पूर्ण समाधान करने के लिए शनिवार को पांच साल का समय मांगा और कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा को इतिहास का हिस्सा बनाने का प्रयास कर रही है। शाह ने कहा कि इस समय एक महत्वाकांक्षी बाढ़ मुक्त परियोजना तैयार की जा रही है। भाजपा के घोषणापत्र में हमने आतंकवाद, भ्रष्टाचार और बाढ़ मुक्त असम का वादा किया था। हमने प्रथम दो लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। हमें और पांच साल दीजिए, हम असम को बाढ़ मुक्त बना देंगे।

सांसदों, विधायकों संग रात्रि भोजन किया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों, विधायकों और नौकरशाहों के साथ रात्रि भोजन किया।



सरमा ने कही यह बात
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में असम की 14 में से 12 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भाजपा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से काम करना शुरू करेगी।

चार देशों से घिरा था असम, बंद थी पहचान : नड्डा
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, 'एक समय था जब असम चार देशों से घिरा हुआ था, मुसीबत में पड़ा था। देश का नेतृत्व कमजोर था। लेकिन, आज यही नॉर्थ-ईस्ट, यही असम मुख्य धारा में शामिल है और विकास की प्रक्रिया में मुख्य रूप से आगे बढ़ कर आ रहा है। एक समय में यह राज्य बंद से जाना जाता था। आज यह शांतिप्रिय और विकासशील प्रदेश है। यह नेतृ्त्व के अंतर के कारण हुआ है। 

सीएम सरमा ने धोएं बुजुर्ग भाजपा कार्यकर्ता के चरण
पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में असम के सीएम हिमंत सरमा भी मौजूद थे। सीएम सरमा ने बुजुर्ग कार्यकताओं के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा का नया कार्यालय वशिष्ठ चरियाली इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर बनाया गया है। 

विज्ञापन


देखें वीडियो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें