फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: धारापुरम उपचुनाव के लिए सीएम विजय की हुंकार, एआईएडीएमके-डीएमके पर साधा निशाना; जनता से की क्या अपील?

Wed, 30 Sep 2026 07:38 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, तमिलनाडु

सार

धारापुरम उपचुनाव में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम विजय ने डीएमके और एआईएडीएमके में अंदरूनी साठगांठ का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एआईएडीएमके ने अपने ही दिग्गज नेताओं एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता को धोखा दिया है।
विज्ञापन
धारापुरम उपचुनाव के लिए सियासी मैदान पर सीएम विजय की बैटिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके पर जमकर हमला बोला। इसके साथ उन्होंने एआईएडीएमके पर भी निशाना साधा। एआईएडीएमके पर उन्होंने अपने दिग्गज नेताओं एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता को धोखा देने का आरोप लगाया। 6 अक्टूबर को तमिलनाडु के धारापुरम में होने वाले उपचुनाव के लिए सीएम विजय ने एक जनसभा संबोधित किया। उन्होंने डीएमके को एक बार फिर 'बुरी ताकत' करार दिया और अपनी पार्टी की उम्मीदवार पी. सत्यभामा के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बीएसएफ: रोजगार मेले में पीएम मोदी से नियुक्ति पत्र पाने वाले 400 जवान हुए नौकरी से बाहर, करेंगे भूख हड़ताल

एआईएडीएमके-डीएमके पर क्यों बरसे सीएम विजय?
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने लोगों से एआईएडीएमके और डीएमके को सबक सिखाने की अपील की, जिन्होंने साजिश रचकर टीवीके की सरकार बनाने की कोशिशों को विफल करने का प्रयास किया था। विजय ने कहा कि दोनों पार्टियों में से किसी को भी वोट देने से कोई फर्क नहीं पड़ता, दोनों एक ही पार्टी है। उन्होंने दावा किया कि बाहर से ये दिखावा करती हैं, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच एक अंदरूनी साठगांठ है।
विज्ञापन


टीवीके सरकार के वादों को पूरा करने का दावा
विजय ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, जिसमें नवजात शिशुओं के लिए हाल ही में शुरू की गई सोने की अंगूठी देने की योजना भी शामिल है, का जिक्र करते हुए कहा कि टीवीके सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है, भ्रष्टाचार-मुक्त शासन सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी सभी धर्मों को समान मानती है, टीवीके पार्टी कृष्ण जयंती, क्रिसमस और बकरीद के मौके पर लोगों को बधाई भी देगी। एआईएडीएमके विधायकों के उनकी पार्टी में शामिल होने के कारण टीवीके पर लगे 'हॉर्स-ट्रेडिंग' (विधायकों की खरीद-फरोख्त) के आरोपों को खारिज करते हुए सीएम विजय ने कहा कि सत्यभामा ने टीवीके में शामिल होने से पहले ही अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पटाखों पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते': दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला, समय के साथ तय होंगे मानक

सड़क मार्ग से क्यों गए सीएम?
धारापुरम में जनसभा के लिए सीएम विजय कोयंबटूर सड़क मार्ग से गए। इस दौरान उनकी कारवां यात्रा रास्ते में रोड शो में बदल गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक और आम लोग सड़क के दोनों ओर उनका स्वागत करने और अभिनेता से राजनेता बने विजय की एक झलक पाने के लिए जमा हो गए। रास्ते में लोगों ने उन पर फूल भी बरसाए। बीच-बीच में सीएम का काफिला थोड़ी देर के लिए रुकता भी रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सीएम की रैली में लगभग 3,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। टीवीके ने कार्यक्रम स्थल पर एंट्री के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था की थी। इसमें शामिल होने वालों की संख्या 5,000 तक सीमित रखी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें