मेघालय में टीएमसी की ताकत के बारे में बात करते हुए कोनराड संगमा ने कहा कि टीएमसी आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। कॉनराड संगमा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने के बाद टीएमसी मेघालय में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। संगमा ने कहा कि हम राज्य के आगामी चुनाव में अकेले उतरेंगे। हम पहले के चुनावों में भी अकेले लड़े थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि एनडीए को हमारा समर्थन जारी रहेगा। मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से अब तक हमने 58 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
मेघालय में टीएमसी की ताकत के बारे में बात करते हुए कोनराड संगमा ने कहा कि टीएमसी आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। कॉनराड संगमा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने के बाद टीएमसी मेघालय में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई। विपक्ष एकजुट नहीं था और टीएमसी भी अब गुटों में जा रही है। मुझे नहीं लगता कि टीएमसी आगामी चुनावों में अच्छा परिणाम दिखाएगी। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में भी बात की और कहा कि केंद्र को सीएए के दायरे में पूर्वोत्तर के अधिक क्षेत्रों को छूट देनी चाहिए।