फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meghalaya: मेघालय के सीएम बोले- NPP अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, NDA का साथ जारी रहेगा

Sun, 20 Nov 2022 03:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलोंग

सार

मेघालय में टीएमसी की ताकत के बारे में बात करते हुए कोनराड संगमा ने कहा कि टीएमसी आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। कॉनराड संगमा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने के बाद टीएमसी मेघालय में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई।
विज्ञापन
मेघालय के सीएम कोनराड संगमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी। संगमा ने कहा कि हम राज्य के आगामी चुनाव में अकेले उतरेंगे। हम पहले के चुनावों में भी अकेले लड़े थे। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि एनडीए को हमारा समर्थन जारी रहेगा। मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से अब तक हमने 58 सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को अंतिम रूप दे दिया है।

विज्ञापन


मेघालय में टीएमसी की ताकत के बारे में बात करते हुए कोनराड संगमा ने कहा कि टीएमसी आगामी राज्य विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी। कॉनराड संगमा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के टीएमसी में शामिल होने के बाद टीएमसी मेघालय में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई। विपक्ष एकजुट नहीं था और टीएमसी भी अब गुटों में जा रही है। मुझे नहीं लगता कि टीएमसी आगामी चुनावों में अच्छा परिणाम दिखाएगी।  उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के बारे में भी बात की और कहा कि केंद्र को सीएए के दायरे में पूर्वोत्तर के अधिक क्षेत्रों को छूट देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें