फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: 'तमिलनाडु की पहचान है DMK, भीड़ नहीं, विचारों का आंदोलन', मुख्यमंत्री स्टालिन का विपक्ष पर निशाना

Sat, 13 Sep 2025 02:42 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि डीएमके ऐसा आंदोलन नहीं जो भीड़ जुटाकर जनजीवन बाधित करे, बल्कि यह राज्य की पहचान और प्रगति का वाहक है। अभिनेता विजय के राज्यव्यापी दौरे के बीच स्टालिन ने बिना नाम लिए कहा कि उनकी पार्टी अनुशासित और सिद्धांत आधारित है न कि शोर मचाने वाली भीड़।

विज्ञापन
एमके स्टालिन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आधुनिक तमिलनाडु के निर्माण में डीएमके की भूमिका पर जोर दिया। साथ ही इशारों-इशारों अभिनेता और नेता बने विजय पर निशानाा भी साधा। सीएम स्टालिन ने शनिवार को कहा कि डीएमके ऐसा आंदोलन नहीं है जो शोर-शराबा करके लोगों को परेशान करे, बल्कि यह आंदोलन राज्य की पहचान को बचाने और आधुनिक तमिलनाडु बनाने वाला है।

विज्ञापन


स्टालिन का यह बयान ऐसे समय में आया जब अभिनेता से राजनेता बने विजय ने तिरुचिरापल्ली से राज्यव्यापी दौरा शुरू किया। इस दौरान उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी और कुछ जगहों पर सड़क के बीच के डिवाइडर तोड़कर लोग विजय के पास पहुंचने की कोशिश करते दिखे। हालांकि अपने भाषण में स्टालिन ने विजय का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों में उन्होंने कहा कि डीएमके कोई ऐसा आंदोलन नहीं जो बिना सिद्धांत की भीड़ इकट्ठा करे या जनजीवन को बाधित करे। हम अनुशासित सैनिकों की तरह आते हैं और एक मिशन के साथ लौटते हैं।

ये भी पढ़ें:- Manipur: 'मैं आपके साथ, भारत सरकार आपके साथ', मणिपुर में PM मोदी ने लोगों से की शांति के मार्ग पर चलने की अपील
विज्ञापन


सीएम स्टालिन ने की मुप्पेरुम विझा में आने की अपील
स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 17 सितंबर को करूर में आयोजित होने वाले 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम में जरूर शामिल होने को कहा। यह आयोजन तर्कवादी नेता पेरियार, पूर्व मुख्यमंत्री अन्नादुरै और डीएमके की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होता है। स्टालिन ने कहा कि मैं खुद को इस महान विरासत का हिस्सा मानता हूं और इसे आगे बढ़ाने में गर्व महसूस करता हूं। डीएमके एक ऐसा गढ़ है जो 75 साल से मजबूत है और कोई भी नया या पुराना विरोधी इसे हिला नहीं सकता।
विज्ञापन


बता दें कि मुप्पेरुम विझा कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को शाम 5 बजे तमिलनाडु के करूर में किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता पार्टी महासचिव दुरईमुरुगन करेंगे, जबकि टीआर बालू, केएन नेहरू समेत कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- BJP Politics: कांग्रेस के AI वीडियो पर बवाल, महाराष्ट्र में भाजपा का प्रदर्शन; बताया देश की हर मां का अपमान

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें