फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सीएम स्टालिन का अमित शाह पर पलटवार, बोले- अन्य राज्यों के देखे तमिलनाडु को कम धन दे रहा केंद्र

Mon, 12 Jun 2023 07:08 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सालेम

सार

स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र कई अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु को कम धन दे रहा है।
विज्ञापन
MK stalin - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर तमिलनाडु के वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर निशाना साधते हुए, केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों को गिनाया। इसके बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने सोमवार को अमित शाह पर पलटवार किया और कहा कि केंद्र कई अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु को कम धन दे रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले स्टालिन ने शनिवार को कहा था कि अमित शाह सूची जारी करें कि केंद्र ने तमिलनाडु को क्या दिया, वहीं रविवार को अमित शाह ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सीएम स्टालिन ने मुझसे सार्वजनिक रूप से एक सवाल पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ साल में तमिलनाडु के लिए क्या किया? मैं यहां आपको नौ साल का हिसाब देने आया हूं। मेरी बात सुनिए और हिम्मत है तो जवाब दीजिए। 

स्टालिन ने कहा कि केंद्र द्वारा तमिलनाडु को किए जा रहे नियमित फंड आवंटन कई गुना कमी आई है। स्टालिन ने आरोप लगाया कि केंद्र कई अन्य राज्यों के मुकाबले तमिलनाडु को कम धन दे रहा है। केंद्र ने मदुरै में एम्स की स्थापना की बात की थी उसका क्या हुआ। साथ ही स्टालिन ने राफेल लड़ाकू विमान की खरीद और अदाणी मुद्दे के संबंध में भी केंद्र पर कई आरोप लगाए। 
विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि अमित शाह ने उनके द्वारा उठाए गए किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। डीएमके मुखिया और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ वर्षों में तमिलनाडु के लिए लागू की गईं विशेष योजनाओं की एक सूची जारी करने का बात कही थी। 

द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा था कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के दौरान तमिलनाडु में कई विशेष योजनाएं पेश की गईं थी। उन्होंने कहा कि चेन्नई मेट्रो रेल का पहला चरण पूरा किया गया था, जबकि केंद्र सरकार के परियोजना खर्च का 11 प्रतिशत राज्य में लाया गया था। स्टालिन ने कहा कि यूपीए के शासनकाल में तमिलनाडु में 69 महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें