कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में गुरुवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में सड़क पर विरोध मार्च निकाला गया। इस विरोध मार्च में पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एनआरसी के विरोध में नारे बुलंद किए। यह मार्च उत्तर कोलकाता के बीटी रोड पर चिड़िया मोड़ से लेकर श्यामबाजार फाइव प्वाइंट तक निकाला गया।
उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह बिल सभी धर्मों के बीच भेदभाव पैदा करने के लिए लाया गया है और मैं इस बिल को नहीं मानती। ममता बनर्जी ने कहा कि एनआरसी के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करने वाले लोग आग से खेल रहे हैं। एनआरसी के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करने वाले लोग आग से खेल रहे हैं। अगर भाजपा ने एनआरसी के नाम पर बंगाल में एक भी व्यक्ति को छुआ, तो हम उन्हें सबक सिखा देंगे।