आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए पत्र लिखा है। वर्ष 2020-21 के लिए 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, केंद्र विशेष राज्य के दर्जे पर ध्यान दें।
रेड्डी ने मंगलवार को लिखे गए अपने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार ने 2014 में द्विभाजन के समय आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन केंद्र ने 14वें वित्त आयोग की सिफारिशों का हवाला देते हुए राज्य को विशेष दर्जा नहीं दिया।