फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गौरव गोगोई और उनकी पत्नी के पाकिस्तान से सीधे संबंध': असम के CM सरमा का दावा, 7 फरवरी को SIT रिपोर्ट पर फैसला

Tue, 27 Jan 2026 10:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तान से संबंधों को लेकर तैयार की गई विशेष जांच टीम (एसआईटी) की रिपोर्ट पर असम कैबिनेट 7 फरवरी को औपचारिक निर्णय लेगी।

विज्ञापन


'तरुण गोगोई के बेटे से इस तरह के संबंधों की उम्मीद नहीं थी'
कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में एसआईटी द्वारा दिए गए एक प्रेजेंटेशन के अनुसार गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तान के साथ सीधे संबंध हैं। एसआईटी रिपोर्ट पर अनौपचारिक चर्चा हुई है। उन्होंने दावा किया कि प्रस्तुति के बाद कई मंत्री तथ्यों को जानकर हैरान रह गए। कुछ मंत्रियों ने यहां तक टिप्पणी की कि पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे से इस तरह के संबंधों की उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रिपोर्ट से जुड़ी कुछ गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करने के लिए 7 फरवरी को औपचारिक ज्ञापन लाने का फैसला किया है।  कैबिनेट ने उन्हें एसआईटी की प्रमुख जानकारियों से जनता को अवगत कराने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का अधिकार भी दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसआईटी की अधिकांश जानकारियां 8 फरवरी को आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक की जाएंगी। गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री और भाजपा, लोकसभा सांसद गौरव गोगोई पर उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को लेकर लगातार हमलावर हैं।  

'घर पर झंडा फहराएंगे तो उसे कौन सपोर्ट करेगा?'
वहीं दूसरी ओर हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में भाग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पर गणतंत्र दिवस समारोह में ना शामिल होने के आरोप पर कहा, वे(गौरव गोगोई) कैसे आ सकते हैं? उनके परिवार में चार लोग हैं, जिनमें से तीन गैर भारतीय हैं। ऐसे में जब वे अपने घर पर झंडा फहराएंगे तो उसे कौन सपोर्ट करेगा?... मैंने अब तक ऐसा कभी नहीं दिखा कि वे 15 अगस्त या पहले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मौजूद रहे हों... क्योंकि असल में वे काफी हद तक ब्रिटेन के नागरिक हैं और उनकी सहानुभूति पाकिस्तान के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें