असम के बारपेटा जिले में ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव डूबने से हड़कंप मच गया। रहमपुर से बोरघुल चर जा रही मोटरबोट भंवर में फंस गई। नाव में 22 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर को बचा लिया गया, लेकिन 4 बच्चों समेत 6 लोग अब भी लापता हैं।
असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बारपेटा जिले में एक नाव ब्रह्मपुत्र नदी में डूब गई, जिससे उसमें सवार चार बच्चों समेत छह लोग लापता हो गए। नाव में 22 लोग सवार थे। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को उस वक्त हुई, जब मोटर युक्त नाव रहमपुर से बोरघुल चर (नदी के द्वीपों) की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
वहीं बारपेटा राजस्व सर्कल के फील्ड ऑफिसर ज्योतिर्मय चौधरी ने कहा कि नदी में आगे बढ़ते समय नाव भंवर की चपेट में आ गई और डूब गई। पास ही मौजूद एक अन्य नाव ने अधिकांश लोगों को बचा लिया। हालांकि, छह लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें से चार बच्चे हैं।