फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YSRCP Vs TDP: 'लोकतांत्रिक आवाजों को दबा रहे हैं चंद्रबाबू नायडू', YS जगन मोहन रेड्डी का मुख्यमंत्री पर आरोप

Sat, 12 Jul 2025 05:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

YSRCP Vs TDP: आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू पर पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'राज्य में अब कोई भी अन्याय के खिलाफ बोलने या अपने अधिकारों की मांग करने के लिए सुरक्षित नहीं है'। हालांकि अब तक टीडीपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
सीएम चंद्रबाबू नायडू पर वाईएस जगन ने लगाए कई आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि नायडू पुलिस शक्ति का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक विरोध को दबा रहे हैं और राज्य में तानाशाही जैसा माहौल बना दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'प्रश्न पूछना, विरोध करना और एकत्रित होना लोकतंत्र की बुनियाद है, लेकिन आंध्र प्रदेश में यह सब कुछ कुचला जा रहा है।' उन्होंने कहा कि जनता और विपक्ष की तरफ से उठाए गए हर वैध मुद्दे का जवाब दमन, डर और झूठे केसों के जरिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Khabron Ke Khiladi: बिहार में मतदाता सूची पर विवाद से किसे फायदा और किसे नुकसान? खबरों के खिलाड़ी से जानें

इस दौरान वाईएसआरसीपी प्रमुख ने अपने राज्यव्यापी दौरों के दौरान हुई घटनाओं का जिक्र किया। जगन रेड्डी ने आरोप लगाया कि इन 20 लोगों को दो दिन से हिरासत में रखने के बावजूद अदालत में पेश नहीं किया गया और गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं की गई।
  • गुंटूर मिर्ची यार्ड (19 फरवरी): किसानों को उचित दाम न मिलने पर विरोध करने पर केस दर्ज।
  • रामगिरी (8 अप्रैल): एक पिछड़ा वर्ग नेता कुरुबा लिंगमैय्या की हत्या पर परिवार से मिलने पहुंचे तो फिर केस दर्ज किया गया।
  • पोडिली (11 जून): तंबाकू किसानों के मुद्दे पर तीन केस दर्ज, 15 किसानों सहित 19 लोग जेल भेजे गए। हालांकि, बाद में अदालत ने राहत दी।
  • सत्तेनपल्ली (18 जून): एक वाईएसआरसीपी नेता की आत्महत्या के बाद परिवार से मिलने पहुंचे तो 5 केस, 131 नोटिस और 2 गिरफ्तारियां की गईं।
  • बंगारूपल्यम (9 जुलाई): आम किसानों की समस्याएं उठाने पर 5 केस दर्ज हुए और 20 लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - ED: ऋण के अवैध डायवर्जन और बैंकों को नुकसान पहुंचाने के केस में कार्रवाई, 588.57 करोड़ की चल-अचल संपत्ति जब्त
विज्ञापन


विरोध को रोकने के लिए पुलिस का दुरुपयोग
पूर्व सीएम जगन का कहना है कि हर दौरे पर पुलिस आम लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश करती है। YSRCP नेताओं और कार्यकर्ताओं को पहले से नोटिस दिए जाते हैं, कई को घरों में नजरबंद कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि किसानों को रास्ते में ही रोककर पूछताछ की जा रही है, उनके वीडियो बनाए जा रहे हैं, और कई जगहों पर लाठीचार्ज भी हो रहा है। उन्होंने कहा, 'यह सब दिखाता है कि राज्य सरकार पुलिस व्यवस्था का दुरुपयोग कर रही है ताकि विपक्ष की आवाज़ को दबाया जा सके और आम जनता को डराया जा सके'।

'लोकतंत्र को कुचला जा रहा है'
जगन ने आगे कहा कि झूठे केस, गिरफ्तारी, मीडिया नियंत्रण और लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर रोक नायडू सरकार की तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नायडू सत्ता बचाने के लिए जनता की आवाज को कुचल रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें