फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप साबित होने पर दे दूंगा राजनीति से इस्तीफा: सीएम येदियुरप्पा

Sun, 27 Sep 2020 02:30 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को कहा कि उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई होने पर वह राजनीति से इस्तीफा दे देंगे। 

विज्ञापन


बीवाई विजयेंद्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज नेता अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विपक्ष के नेता सिद्धरमैया द्वारा विजयेंद्र के बंगलूरू विकास प्राधिकरण के ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप के खिलाफ येदियुरप्पा ने नाराजगी जताई ।


यह आरोप एक कन्नड़ समाचार चैनल द्वारा एक स्टिंग ऑपरेशन के कारण लगाया गया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सीएम के बेटे विजयेंद्र पर कथित 666 करोड़ के बीडीए निर्माण परियोजना घोटाले में करोड़ों रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि अगर मेरे परिवार के शामिल होने की रत्ती भर सच्चाई होने की बात सामने आती है, तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा। अगर यह गलत है तो आप इस्तीफा दे दें। आपको आधारहीन आरोप लगाने में शर्म आनी चाहिए। उन्होंने सिद्धरमैया को आरोप साबित करने और लोकायुक्त और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में शिकायत दर्ज करने की चुनौती दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें