फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल से ज्यादा उनके मंत्रियों के घर का बिजली का बिल आया

Mon, 19 Dec 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में बिजली पानी के बिल और उनकी गाड़ी के पेट्रोल एवं रखरखाव की अपेक्षा उनके कार्यालय और कैंप कार्यालय में चाय एवं स्नैक्स पर अधिक खर्च हो रहा है। उनके दोनों कार्यालयों में चाय एवं स्नैक्स पर करीब तीन लाख रुपये प्रतिमाह खर्च होते है, जबकि उनके घर का बिजली पानी का बिल औसतन करीब पौने 17 हजार रुपये प्रतिमाह आता है, वहीं उनकी गाड़ी के पेट्रोल और रखरखाव पर लगभग साढ़े 25 हजार रुपये प्रतिमाह खर्च होते है।
विज्ञापन


भाजपा ने विवेक गर्ग ने मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के ऊपर खर्च होने के बारे में एक आरटीआई लगाई थी। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने समस्त सूचना दी है। विभाग के अनुसार मार्च 2015 से दिसंबर तक मुख्यमंत्री के सरकारी निवास का 223520 रुपये बिजली और 163099 रुपये पानी का बिल आया है। उनसे कम केवल जल मंत्री कपिल मिश्रा के घर का बिजली का बिल आया है। अन्य पांच मंत्रियों के घरों का बिजली का बिल मुख्यमंत्री से कहीं अधिक है।

मार्च 2015 से गत अगस्त माह तक मुख्यमंत्री के कार्यालय में चाय एवं स्नैक्स पर 2725603 रुपये और कैंप कार्यालय में 2860050 रुपये खर्च हुए है। फरवरी 2015 से गत अक्तूबर तक उनकी गाड़ी में पेट्रोल और रखरखाव पर 508876 रुपये व्यय हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों पर खर्च का ब्यौरा

- फोटो : file photo
नेता                    चाय-स्नैक्स        बिजली    पानी
अरविंद केजरीवाल    5585653        223520    163099
मनीष सिसोदिया       1511701       ----------    ------
सतेंद्र जैन              1061419        395610    6172
गोपाल राय             1322154       280450    -----
कपिल मिश्रा            780269        169751     -----
इमरान हुसैन            647863        225210    -----
संदीप कुमार           1098513        329840    -----
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें