दिल्ली विधानसभा उपचुनाव के व्यस्त प्रचार अभियान के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब विपश्यना ध्यान शिविर की राह ली है। केजरीवाल ने सोमवार की शाम पांच बजे से नासिक जिले के इगतपुरी में विपश्यना के 10 दिवसीय सत्र की शुरुआत की।
पढ़ें: जेटली मानहानि मामलाः केजरीवाल की लेटलतीफी से नाराज हाईकोर्ट, लगाया 5000 का जुर्माना
आप प्रवक्ता प्रीति शर्मा मेनन ने बताया कि विपश्यना केंद्र प्रबंधन ने केजरीवाल से अपना फोन देने के लिए कहा जिसके बाद उन्होंने फोन सौंप दिया। सत्र के दौरान दिल्ली के सीएम अखबार, टेलीविजन या किसी भी तरह के मीडिया से दूर रहेंगे। सत्र का समापन 19 सितंबर को होगा।
पढ़ें: मोहल्ला क्लीनिक को LG की हरी झंडी लेकिन रखीं ये शर्तें
बता दें कि केजरीवाल पहले ही विपश्यना के 22 सत्र में भाग ले चुके हैं। पिछले साल भी अगस्त में उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धरमकोट स्थित एक ध्यान केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र में हिस्सा लिया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और वर्ष 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद भी केजरीवाल विपश्यना के लिए गए थे।