फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम अखिलेश ने सूखा पीड़ितों को बांटे राहत पैकेट

Thu, 31 Mar 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला महोबा / चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को दोनों जिलों में समाजवादी सूखा राहत सामग्री वितरण योजना की शुरुआत की। पहले महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री ने पालीटेक्निक परिसर में जिले के 15373 परिवारों को राहत पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन


20 योजनाओं का लोकार्पण और 14 योजनाओं का शिलान्यास किया। चित्रकूट के पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में 1047 अंत्योदय परिवारों को राशन सामग्री बांटी और जिले की 16 बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया। दोनों जिलों में कन्या विद्या, समाजवादी पेंशन, लैपटॉप, साइकिलें भी बांटी।

कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। कहा कि ओलावृष्टि और सूखे से पीड़ित किसानों को राहत राशि देने के लिए केंद्र को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने किसानों को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन


इन्हें प्रदेश सरकार ने ही मुआवजा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब भूखा नहीं सोएगा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बुंदेलखंड में पीने के पानी की कमी भी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन

'चलता रहेगा वितरण अभियान'

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने महोबा में कहा कि राहत सामग्री पैकेट वितरण अभियान चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि 17 हजार बेरोजगारों को मनरेगा के तहत काम दिया जा रहा है। जिले में 20 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। विपक्षी, साजिश के तहत प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था को खराब बता रहे है।

हकीकत यह है कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के दो साल के विकास कार्यों का आंकलन करें तो प्रदेश सरकार का पलड़ा भारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने जनहित की तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया। 

बुंदेलखंड को पानी के लिए दो सौ करोड़
महोबा। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि बुंदेलखंड के लिए 200 करोड़ रुपये देकर पानी की व्यवस्था कराई गई है। बुंदेलखंड में 412 टैंकर भेजे गए हैं। 3527 हैंडपंप रीबोर करने के आदेश दिए गए हैं।

जिन गांवों और कस्बों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही, वहां टैंकरों से पानी भेजने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें