फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल बोले, मैं अखिलेश के अधीन नहीं, प्रदेश अध्यक्ष हूं

Wed, 26 Oct 2016 08:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अखिलेश और शिवपाल
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में जारी घमासान के बीच बर्खास्त मंत्री शिवपाल यादव ने अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। वह अपने सरकारी बंगले के पीछे निजी बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। बुधवार को शिवपाल ने अखिलेश यादव के करीबी और एमएलसी आशू मलिक से मारपीट के आरोपी मंत्री पवन पांडे को पार्टी से निकालने की घोषणा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं अखिलेश के अधीन नहीं हूं, मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं, मंत्री नहीं। अखिलेश को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है।'
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को अचानक राज्यपाल से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच बैठक आधे घंटे चली। मुलाकात के बाद राज्यपाल ने बताया क‌ि ये सीएम से स‌िर्फ एक श‌िष्टाचार के तहत मुलाकात थी। 

दूसरी स्लाइड में देखें खबर से जुड़ा वीडियो

​हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं : शिवपाल

शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी में चल रहे आंतरिक घमासान के बीच एक बार फिर शिवपाल ने कहा कि हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है। मंगलवार को मी‌डिया से मुखातिब होते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि उनका पार्टी में किसी से कोई झगड़ा नहीं है।

वहीं पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में उन्होंने गठबंधन बनवाया लेकिन तुड़वाया किसने? शिवपाल ने कहा कि सांप्रदायिकता से लड़ना है और संगठन में साथ मिलकर सभी को काम करना है। 

श‌िवपाल यादव ने कहा, जो भी अनुशासनहीनता करेगा, गुंडागर्दी करेगा और जमीन पर कब्जे करेगा उसे पार्टी से बाहर कर द‌िया जाएगा। श‌िवपाल ने एक बार फ‌िर दोहराया क‌ि पार्टी में सबकुछ ठीक है कोई मतभेद नहीं और जो नेताजी कहेंगे वो क‌िया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने पवन पांडेय को मंत्री पद से हटाने के ल‌िए सीएम अख‌िलेश को पत्र ल‌िखा है। उन्होंने कहा क‌ि मुख्यमंत्री को भी उन पर एक्शन लेना चाह‌िए।बता दें क‌ि बीते सोमवार को सपा मुख्यालय में पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की मौजूदगी में मंच पर हुई धक्का-मुक्की के बाद विधान परिषद सदस्य आशु मलिक की पिटाई भी हो गई।

मलिक का आरोप है कि सीएम आवास पर वन राज्यमंत्री पवन पांडेय ने उन्हें थप्पड़ मारे। हालांकि, उस वक्त मुख्यमंत्री वहां मौजूद नहीं थे। मलिक ने कहा कि वे पांडेय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन

आशू ने लगाए पवन पर गंभीर आरोप

अाश्‍ाू मल‌िक
आशू मलिक ने आरोप लगाया कि वन राज्यमंत्री पवन पांडेय ने सीएम आवास के भीतर उन्हें मारा-पीटा है। मलिक ने कहा, सपा मुख्यालय में सीएम ने पत्र के मामले में सफाई देने के लिए मुझे बुलाया था, इसलिए मैं मंच पर गया था।

इतने में कुछ लोगों ने मुझ पर हमला बोल दिया। सीएम ने भीड़ से मेरी जान बचाई, इसलिए मैं उनका जीवन भर आभारी रहूंगा। मैं अपनी जान देकर भी सीएम का कर्ज नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा, मैं न सीएम की तरफ हूं और न मुलायम, शिवपाल की तरफ। मेरे लिए तो सभी एक परिवार की तरह हैं।

आशू ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा 'रिश्ते जताने लोग मेरे घर भी आएंगे फल आए हैं तो पेड़ पे पत्थर भी आएंगे जब चल पड़े हो सफ़र को तो फिर होसला रखो सहरा कहीं, कहीं पर समंदर भी आएंगे कितना गुरुर था उसे अपनी उड़ान पर ; उसको ख़बर न थी कि मेरे पर भी आएंगे। मशहूर हो गया हूं तो ज़ाहिर है दोस्तो इलज़ाम सौ तरह के मेरे सर भी आएंगे'।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें