फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: CM योगी ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, राहुल मेडिकल कॉलेज के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Sat, 19 Aug 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
राहुल गांधी और सीएम योगी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आमने सामने हो सकते हैं। सीएम योगी बीजेपी के 'स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्थ उत्तर प्रदेश अभियान' की शुरुआत करने के लिए गोरखपुर पहुंचे चुके हैं। जबकि राहुल गांधी बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंचेंगे। कयास लगाया जा रहा है कि सीएम योगी के लिए मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह 9 बजे स्टेट प्लेन से गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे।साथ ही मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा भी करेंगे। कैंपियरगंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का मुख्यमंत्री दौरा कर सकते हैं।

पढ़ें: इंदिरा कैंटीन में 10 रुपये में मिल रहा है ऐसा खाना, देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

गोरखनाथ मंदिर से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में हेलीकॉप्टर से कैंपियरंगज के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलेंगे। कैंपियरगंज से वह गोरखपुर आएंगे।
विज्ञापन


शनिवार की देर शाम होटल क्लार्क इन में प्यारे मोहन सरकार के वकालत के सौ साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज भी जा सकते हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में भव्य मंच बनाया गया है।

आज मेडिकल कॉलेज आएंगे राहुल गांधी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। गोरखपुर पहुंचने के बाद वह ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले बच्चों के पीड़ित घरवालों से भी मिलेंगे। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने बताया कि शनिवार को सुबह करीब 10 बजे राहुल गांधी गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वह सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में अपने बच्चे को खोने वाले बाघागाड़ा के ब्रह्मदेव यादव के घर जाएंगे। वहां से मलाव गांव में नीतेश शुक्ला के घर जाएंगे।

फिर बिसरौलिया में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद खुटहन जाकर जितेंद्र के पीड़ित परिवार से मिलेंगे। जमाल ने बताया कि इन परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी शाम करीब चार बजे मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। वहां पूरे प्रकरण की जानकारी लेंगे। उनके साथ कांग्रेस के महामंत्री गुलाम नबी आजाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी मौजूद रहेंगे। 
 
डॉक्टरों की टीम और सुरक्षा बल न लगाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि दौरे के दौरान एसपीजी काफिले में मेडिकल वैन और डॉक्टरों की टीम न लगाई जाए। डॉक्टरों की टीम मरीजों के देखरेख में अपना योगदान दे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए फोर्स भी न लगाने का अनुरोध किया है ताकि इनकी ओर से की जा रही बाढ़ पीड़ितों की मदद में दिक्कत न आने पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें