फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में जल्द रिलीज होंगी ‘रईस’ और ‘काबिल’

Sun, 29 Jan 2017 05:15 AM IST
एजेंसी/ कराची
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ और ऋतिक रोशन स्टारर ‘काबिल’ सोमवार को पाकिस्तान में रिलीज हो सकती हैं। पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के रिलीज करने को लेकर विशेष समिति की ओर से तैयार की गई नीति पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। ऐसे में अब रईस और काबिल के पाक में जल्द रिलीज होने की संभावना बढ़ गई है। 
विज्ञापन


उड़ी आतंकी हमले और इसके जवाब में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था, जिसके चलते पाक ने अपने यहां भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी। 

पाकिस्तानी सूचना मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि मामले में विशेष कमेटी की ओर से तैयार नीति पर नवाज शरीफ ने दस्तखत कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत पाकिस्तान के सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने से पहले बॉलीवुड फिल्मों की सूचना मंत्रालय एवं केंद्रीय सेंसर बोर्ड समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्मों के सोमवार से पाकिस्तान में रिलीज होने की पूरी संभावना है। सितंबर से पाकिस्तान में कोई भारतीय फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके चलते शाहरुख की रईस को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें