फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फडणवीस ने शिवसेना को दी चेतावनी- हप्ता वसूली की इजाजत नहीं देंगे

Sun, 29 Jan 2017 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुंबई।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : file photo
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना के बीच गठबंधन टूटने के बाद अब जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा ने उद्धव ठाकरे की तुलना महाभारत के दुर्योधन से की है। वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि यदि धर्मयुद्ध के लिए लड़ना है तो लडे़ंगे। भगवा झंडे के नीचे रहकर किसी को हप्ता वसूली की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के साथ हमारा नाता हिंदुत्व के आधार पर हुआ था। 

शिवसेना का विचार ठीक है लेकिन आचार सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता की शर्त शिवसेना को मंजूर नहीं है। इसलिए उन्होंने एक झटके में गठबंधन नहीं करने का एलान कर दिया। फडणवीस ने कहा कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना ने इसी प्रकार का अहंकार दिखाया था। अच्छा हुआ गठबंधन टूट गया और मुझे मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिवसेना सदैव दोहरी भूमिका निभाती है। एक तरफ मुंबई में कोस्टल रोड बनाने का दावा करती है तो दूसरी तरफ मुंबई के मूल निवासी कोली बंधुओं को भड़काती है। 

उद्धव ठाकरे ने कहा था कि भाजपा के साथ गठबंधन कर 25 साल बर्बाद कर दिए अब भविष्य में कभी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। वहीं, शनिवार को पार्टी के मुखपत्र की संपादकीय के जरिए भी भाजपा पर हमला बोला। मुखपत्र में लिखा है कि 25 सालों में पहली बार राज्य खुली हवा में सांस लेगा क्योंकि अब हिंदुत्व के गर्दन पर बंधी रस्सी खुल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें