फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में दो गुट के ईसाई अनुयायियों के बीच झड़प, 35 से अधिक लोग हिरासत में

Fri, 18 Jan 2019 05:21 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, त्रिशूर/तिरूवनंतपुरम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केरल के त्रिशूर में मन्नामंगलम चर्च के आर्थोडोक्स और जैकोबाइट अनुयायियों के बीच झड़प हो गई। झड़प में 15 लोग घायल हो गए। इस मामले में शुक्रवार को 115 से ज्यादा लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और 35 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।  

विज्ञापन


जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह सीसीटीवी फुटेज के अनुसार मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में युहानन मार मेलेशियस मेट्रोपोलिटन, मलंकारा आर्थोडोक्स सीरियन चर्च के बिशप को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। 

आर्थोडोक्स अनुयायी पिछले कुछ दिनों से चर्च के बाहर डेरा डाले हुए हैं। वे लोग मन्नामंगलम चर्च में कथित तौर पर घुस गए, जिस कारण शुक्रवार सुबह कुछ पथराव और झड़प हुई। 
विज्ञापन


हाल ही में पीरावोम में एक प्रसिद्ध चर्च में उस वक्त काफी तनाव देखने को मिला था, जब पुलिस हाईकोर्ट के पिछले साल के आदेश को लागू कराने वहां पहुंची थी। कोर्ट ने अपने आदेश के तहत चर्च का नियंत्रण आर्थोडोक्स धड़े को दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें