फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में CJP का प्रदर्शन: 900 लोगों पर सात FIR, सभी को भेजा गया समन; मुंबई पुलिस ने महानगर में बढ़ाई चौकसी

Tue, 21 Jul 2026 06:14 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद मुंबई पुलिस किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सतर्क है। खासकर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सीजेपी के प्रदर्शन पर मुंबई में 900 लोगों पर सात FIR - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में सोमवार को हुए सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) से जुड़े प्रदर्शनों के बाद मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 900 लोगों को नामजद किया है। इनमें सोमवार के प्रदर्शनों से जुड़े 300 से अधिक लोगों के खिलाफ दर्ज कम से कम सात एफआईआर के अलावा दादर के शिवाजी पार्क के बाहर प्रदर्शन करने वाले करीब 600 लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस तरह सात एफआईआर में नामजद लोगों की कुल संख्या 900 पहुंच गई है। पुलिस अब इन मामलों में नामजद लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुला रही है। इसी के साथ मंगलवार को पूरे मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: 30 साल पुराने दौसा बस विस्फोट मामले में बड़ा फैसला, मौत की सजा रद्द; क्यों होगी फिर से सुनवाई?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बाद मुंबई पुलिस किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सतर्क है। खासकर दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि दिल्ली की घटना के विरोध में किसी भी तरह का जमावड़ा न हो सके।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रविवार को शिवाजी पार्क मैदान के बाहर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के मामले में दर्ज एफआईआर के सिलसिले में सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। शिवाजी पार्क में हुए प्रदर्शन में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हुए थे। पुलिस ने बताया कि दक्षिण मुंबई में किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। पूरे शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि कहीं भी गैरकानूनी तरीके से भीड़ इकट्ठा न हो सके और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज तीन एफआईआर में नामजद कई लोगों को पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। आने वाले दिनों में अन्य नामजद लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। उधर, मुंबई में हिरासत में लिए जाने की घटनाओं पर सीजेपी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतंत्र का हिस्सा हैं और पुलिस बल के जरिए युवाओं के आंदोलन को दबाया नहीं जा सकता। संगठन ने दावा किया कि वह पहले से अधिक मजबूती के साथ अपना अभियान जारी रखेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bengal: महुआ मोइत्रा को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, पांच अक्तूबर तक पुलिस की सख्त कार्रवाई पर क्यों लगी रोक?

इससे पहले सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस कार्रवाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, जिनमें पुलिस प्रदर्शनकारियों को खदेड़ती और हिरासत में लेती दिखाई दे रही है। इन घटनाओं के बाद मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में विरोध की प्रतिक्रिया देखने को मिली। दिल्ली की घटनाओं के बाद संभावित विरोध को देखते हुए मुंबई पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर शहर के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल मुंबई पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है और बिना अनुमति किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें