फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tragedy For Entire Nation: 'गोवा नाइटक्लब अग्निकांड पूरे देश के लिए त्रासदी', सीजेआई सूर्यकांत ने जताया शोक

Fri, 26 Dec 2025 08:14 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

CJI Suryakant On Goa Nightclub Fire: गोवा नाइटक्लब में अग्निकांड पर सीजेआई सूर्यकांत ने शोक जताते हुए इसे पूरे देश के लिए त्रासदी बताया है। बता दें कि 6 दिसंबर को हुई इस वारदात में 25 लोगों की मौत हो गई है। नाइटक्लब में आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन
गोवा अग्निकांड पर बोले सीजेआई सूर्यकांत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने गोवा के अरपोरा में एक नाइटक्लब में लगी भीषण आग को पूरे देश के लिए एक बड़ी त्रासदी बताया है। इस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई थी। सीजेआई शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम नशा विरोधी 30 दिवसीय अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Mumbai: कांग्रेस ने बीएमसी पर लगाए भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के गंभीर आरोप, कहा- ये भ्रष्ट महायुति निगम बन गया

सीजेआई सूर्यकांत ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा, 'मैं अरपोरा, गोवा में हाल ही में हुई इस दुखद घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हमने कई युवा जिंदगियां खो दीं। ये वे लोग थे जो अपने कठिन परिश्रम के बाद थोड़ा सुकून मनाने आए थे, और कुछ ऐसे भी थे जो अपने परिवारों का सहारा बनने के लिए वहां काम कर रहे थे। यह उनके परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति है और पूरे देश के लिए गहरा दुख है।'
विज्ञापन


अग्निकांड मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी
बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में लगी आग के सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसमें नाइटक्लब के संचालक गौरव और सौरभ लूथरा भी शामिल हैं, जो थाईलैंड भाग जाने के बाद 17 दिसंबर को वापस लाए गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Railway: 2030 तक 48 शहरों में ट्रेनों की क्षमता दोगुनी करेगा रेलवे, भीड़ से निपटने के लिए मास्टर प्लान तैयार

गोवा अग्निकांड पर एक नजर
बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब में अचानक आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 पर्यटक और कर्मचारियों की मौत हुई। इस वारदात के बाद क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। घटना के बाद राज्य सरकार और प्रशासन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया गया था। इस दर्दनाक हादसे ने न केवल गोवा बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें