फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सीजेआई मामले में वकील उत्सव बैंस ने किया था साजिश का दावा, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 23 Apr 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्सव बैंस - फोटो : social media

सुप्रीम कोर्ट के वकील उत्सव बैंस को कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने नोटिस जारी किया है। जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन और जस्टिस दीपक मिश्रा इस मामले पर कल सुनवाई करेंगे। अदालत ने बैंस को दायर शपथपत्र में दावों को स्पष्ट करने को कहा है।



बता दें बैंस ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर दावा किया था कि यह महज साजिश है। उन्होंने कहा था कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ लगाए गए यौन शोषण के आरोप एक साजिश है, ताकि उन्हें अपने ऑफिस से हटाया जा सके।


बैंस ने दावा किया है कि इस साजिश के पीछे जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल का हाथ हो सकता है।

 

बैंस का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे सीजेआई के खिलाफ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में 1.5 करोड़ रुपये लेने के बदले एक मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करने को भी कहा था। ताकि वह घबराकर अपने पद से इस्तीफा दे दें। लेकिन मैंने ये ऑफर ठुकरा दिया। बता दें बैंस ने ये पूरी कहानी एक फेसबुक पोस्ट में कही है।  


वकील बैंस का कहना है कि उस शख्स ने आसाराम केेस में पीड़िता के पक्ष में किए गए मेरे काम की सराहना की और दावा किया कि वह पीड़िता का रिश्तेदार है। लेकिन ऐसा नहीं लगता। वो एक ट्रेड एजेंट की तरह बात कर रहा था।


और ना ही सवालों का संतोषजनक जवाब दे पा रहा था। मैंने जब उससे पूछा की पीड़िता से आपका क्या रिश्ता है? तो वो अचानक मुझसे कहने लगा कि अगर मैं पीड़िता की पैरवी करता हूं, तो इस केस के लिए मुझे 50 लाख रुपये मिलेंगे। 


बैंस आगे कहते हैं, मैंने उस आदमी को अपने ऑफिस से चले जाने के लिए कहा। फिर जब मैंने दिल्ली के भरोसेमंद सूत्रों से इस मामले की तहकीकात करने को कहा तो पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है ताकि वह इस्तीफा दे दें। जब मुझे अपने विश्वसनीय सूत्रों से इस बारे में यकीन हुआ तो मैं मुख्य न्यायाधीश के आवास पर उन्हें सचेत करने गया लेकिन वो घर पर मौजूद नहीं थे।


बैंस का कहना है कि मेरे सीडीआर टॉवर लोकेशन से इस बारे में ब्यौरा जुटाया जा सकता है। मेरे साथ जो हुआ उसमें मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। और फैसला लिया कि इस साजिश को सबके सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन





और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next