फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ बोले: अदालत के लिए कोई भी मामला छोटा या बड़ा नहीं, हम लैंगिक समानता के मजबूत पक्षधर

Sat, 04 Feb 2023 01:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि  हमारी अदालत लैंगिक समानता के एक मजबूत समर्थक के रूप में उभरी है। 
विज्ञापन
सीजेआई चंद्रचूड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने आज दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम शीर्ष अदालत से लेकर निचली अदालत की भूमिका पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपना संबोधन भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अदालत के लिए, कोई बड़ा या छोटा मामला नहीं होता है, हर मामला महत्वपूर्ण होता है क्योंकि नागरिकों की शिकायतों से जुड़े छोटे मामलों में ही संवैधानिक और न्यायशास्त्रीय महत्व के मुद्दे सामने आते हैं। ऐसी शिकायतों को दूर करने में अदालत सादे संवैधानिक दायित्वों का पालन करती है।

विज्ञापन


हमारी अदालत लैंगिक समानता का मजबूत समर्थक
चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि  हमारी अदालत लैंगिक समानता के एक मजबूत समर्थक के रूप में उभरी है, चाहे वह विरासत के कानून की व्याख्या हो या सशस्त्र बलों में महिलाओं के प्रवेश को सुरक्षित करना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें