फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: CJI ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का 'तटस्थ उद्धरण' शुरू करने का एलान, चार वकील अतिरिक्त न्यायाधीश बने

Fri, 24 Feb 2023 07:14 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ गुरुवार को जैसे ही तत्काल लिस्टिंग के लिए मामलों का उल्लेख सुनने के लिए इकट्ठी हुई, सीजेआई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के सभी फैसलों में अब तटस्थ उद्धरण होंगे। लगभग 30,000 फैसलों में तटस्थ उद्धरण होंगे।
विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के फैसलों का 'तटस्थ उद्धरण' (न्यूट्रल साइटेश्न) शुरू करने की घोषणा की। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देने की एक समान पद्धति सुनिश्चित करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि उसके फैसलों की पहचान करने व उनका हवाला देने के लिए एक समान, विश्वसनीय और सुरक्षित कार्यप्रणाली की शुरुआत और कार्यान्वयन के लिए कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन


सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ गुरुवार को जैसे ही तत्काल लिस्टिंग के लिए मामलों का उल्लेख सुनने के लिए इकट्ठी हुई, सीजेआई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के सभी फैसलों में अब तटस्थ उद्धरण होंगे। लगभग 30,000 फैसलों में तटस्थ उद्धरण होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट भी इसका अनुसरण करेंगे। सीजेआई ने कहा, शीर्ष अदालत मशीन लर्निंग टूल्स का भी इस्तेमाल कर रही है, जो उसके फैसलों को अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अनुवादित करेगा। अब तक 2,900 आदेशों को हिंदी में अनुवाद किया गया है।

चार वकील इलाहाबाद और मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में तीन और मद्रास हाईकोर्ट में एक वकील को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक, वकील प्रशांत कुमार, मंजीवे शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल को दो साल के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश तथा वकील वेंकटचारी लक्ष्मीनारायणन को मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें