फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amrit Udyan: राष्ट्रपति के विशेष आमंत्रण पर अमृत उद्यान पहुंचे सीजेआई, अन्य जज भी रहे मौजूद; देखें वीडियो

Sun, 05 Feb 2023 01:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमृत उद्यान को जनता के लिए 31 जनवरी को खोला गया था। राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, यह 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं।
विज्ञापन
अमृत उद्यान में सीजेआई चंद्रचूड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर रविवार को सुप्रीम कोर्ट के जज अमृत उद्यान पहुंचे। इस दौरान देश के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहे। उन्होंने अमृत उद्यान का निरीक्षण किया और यहां के रंग-बिरंगे फूलों को देखा। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की ओर से इसका एक वीडियो भी साझा किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के जज अपने परिवारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सीजेआई ने इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत भी किया। बता दें, पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों के कार्यकाल के दौरान यहां हर्बल-1, हर्बल-2, टेक्टाइल गार्डन, बोंसाई गार्डन और आरोग्य वनम जैसे उद्यान विकसित किए गए।


26 मार्च तक आम जनता के लिए खुला रहेगा अमृत उद्यान 

अमृत उद्यान को जनता के लिए 31 जनवरी को खोला गया था। राष्ट्रपति भवन के बयान के मुताबिक, यह 26 मार्च तक खुला रहेगा, जहां दर्शक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक यहां घूम सकते हैं। इसमें कहा गया है कि यह उद्यान 28 से 31 मार्च तक विशिष्ट श्रेणी के लोगों के लिए खुलेगा। इसके तहक किसानों के लिए 28 मार्च को, दिव्यांगों के लिए 29 सेना व अर्धसैनिक बलों व पुलिसकर्मियों के लिए 30 और 31 मार्च को महिलाओं व स्वयं सहायता समूह की जनजातीय महिलाओं के लिए खुलेगा।

विज्ञापन

दर्शक अग्रिम स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं
अमृत उद्यान देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अपना स्लॉट ऑनलाइन पहले से बुक करा सकते हैं। यह बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर की जा सकती है।
 

समय की बचत के लिए ऑनलाइन कराएं बुकिंग

  • सीधे जाने वाले दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है। 
  • राष्ट्रपति भवन की ओर से सलाह दी गई है कि समय की बचत और भीड़ से बचने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें