फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: सुप्रीम कोर्ट में जज बने बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता, CJI चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

Mon, 12 Dec 2022 11:34 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दत्ता के शपथ लेने के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई। भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 जज हो सकते हैं।
विज्ञापन
सीजेआई चंद्रचूड़ ने दिलाई जस्टिस दत्ता को शपथ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जज दीपांकर दत्ता ने आज सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर शपथ ले ली। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। दत्ता के शपथ लेने के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 28 हो गई। भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सर्वोच्च न्यायालय में कुल 34 जज हो सकते हैं।
विज्ञापन


कौन हैं जस्टिस दीपांकर दत्ता?
जस्टिस दत्ता का जन्म 9 फरवरी 1965 को हुआ था। जस्टिस दत्ता इस साल 57 साल के हो गए। उनका कार्यकाल 8 फरवरी 2030 तक होगा। सुप्रीम कोर्ट में सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है। उनके नाम की सिफारिश पिछले साल सितंबर में तत्कालीन न्यायमूर्ति यूयू ललित (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने की थी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्वर्गीय सलिल कुमार दत्ता के बेटे और सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति अमिताव रॉय के बहनोई न्यायमूर्ति दत्ता इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें