नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि वह अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस समेत कई अन्य देशों के लिए हवाई यात्रा की सेवा शुरू करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर विचार कर रहा है। मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के साथ-साथ कई देशों से इस बात का अनुरोध किया गया है।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'हमें अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस समेत कई देशों के संबंधित अधिकारियों से अनुरोध प्राप्त हुआ है कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की तरह उनकी हवाई सेवाओं को यात्रियों को लाने ले जाने की अनुमति दी जाए। हम इस पर विचार कर रहे हैं।'