फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘झीलों के शहर’ उदयपुर के लिए चलेगी लग्जरी ट्रेन

Tue, 02 Aug 2016 05:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उदयपुर - फोटो : ghkjh
विज्ञापन
‘झीलों के शहर’ उदयपुर, माउंट आबू, चित्तौड़गढ़, अजमेर और पुष्कर घूमने का शौक रखते है तो अगले वीकेंड में रेलवे की तरफ से बेहतर मौका है। 
विज्ञापन


इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) सेमी लग्जरी ट्रेन यात्रा की शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को राजस्थान के झीलों के शहर के नाम से मशहूर उदयपुर, अजमेर और पुष्कर सहित प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी।

आईआरसीटीसी के अधिकारियों के अनुसार 12 से 16 अगस्त के लंबे वीकेंड के लिए इस योजना को तैयार किया गया है।  4 रात / 5 दिन के पैकेज में भोजन, रेलवे से बाहर वातानुकूलित वाहनों से यात्रा, हाउसकीपिंग और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं भी यात्रियों को मिलेगी। इस ट्रेन में डाइनिंग कार भी है। हालांकि, इसके लिए ज्यादा रकम चुकानी पड़ेगी।

एसी फर्स्ट क्लास में यात्रा करने के लिए प्रति व्यक्ति 35,000 रुपये और एसी सेकेंड क्लास में यात्रा करने के लिए 29,000 रुपये खर्च करने होंगे। पहली 25 बुकिंग पर 10 प्रतिशत ‘अर्ली बर्ड’ छूट दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें