फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Senthil Balaji: सेंथिल बालाजी की नहीं कम हो रहीं मुसीबतें, सत्र न्यायालय ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत की अवधि

Wed, 26 Jul 2023 10:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 14 जून को गिरफ्तार किया था। तब अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि दो बार बढ़ाई गई। 
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धन शोधन मामले में फंसे तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चेन्नई की  शहर की एक सत्र अदालत से उन्हें झटका लगा है। बुधवार को एक सत्र न्यायालय ने सेंथिल बालाजी की न्यायिक हिरासत आठ अगस्त, 2023 तक बढ़ा दी है। 

विज्ञापन


प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली के सामने सेंथिल बालाजी को पुझल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था। उन्होंने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उनकी रिमांड बढ़ा दी।

गौरतलब है कि बालाजी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 14 जून को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। बाद में उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि दो बार बढ़ाई गई। अब चूंकि न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी इसलिए उन्हें पीएसजे के समक्ष पेश किया गया था। 
विज्ञापन


इससे पहले, जब वह पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक शासन में परिवहन मंत्री थे, तब उन्हें ईडी ने नौकरी के बदले नकदी घोटाले में गिरफ्तार किया था। इस समय द्रमुक शासन में बालाजी अब बिना विभाग के मंत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें