फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिदंबरम बोले, नागरिकता बिल पास हुआ तो सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो जाएगा

Wed, 11 Dec 2019 05:30 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress leader P Chidambaram - फोटो : ANI
विज्ञापन

राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता चिदंबरम ने कहा कि यह सरकार अपने हिंदुत्व के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस विधेयक का सहारा ले रही है। यह एक दुखद दिन है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह कानून आगे नहीं बढ़ पाएगा।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि इस देश में पहले से नागरिकता कानून है। सरकार निर्वाचित सांसदों को असंवैधानिक काम करने के लिए कहा जा रहा है। विधेयक वर्तमान में असंवैधानिक है। सरकार का कहना है कि 130 करोड़ जनता उनका समर्थन कर रहे हैं, लेकिन पूरा पूर्वोत्तर आग की लपटों में जल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस बिल को संसद में पास होने पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। मुझे पूरा यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट के जज इसे खारिज कर देंगे। 

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस बिल में यहूदी, मुसलमानों, श्रीलंकाई हिंदू और भूटानी क्रिश्चियन आदि को किस वजह से शामिल नहीं किया गया। केवल धर्म के आधार पर प्रताड़ित लोगों को ही क्यों शामिल किया गया।

विज्ञापन


राजनीतिक समेत अन्य वजहों से प्रताड़ित लोगों को क्यों नहीं शामिल किया गया। इसमें सिर्फ छह धर्मों को शामिल किया गया। उन्होंने पूछा कि सरकार ने यह किस आधार पर तय किया कि सिर्फ तीन पड़ोसी देशों के ही नागरिकों को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें