फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: केरल सीएम विजयन और विपक्ष का संयुक्त प्रदर्शन, कहा- देश में स्थिति अस्थिर है

Mon, 16 Dec 2019 11:49 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन - फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली समेत पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। साथ ही विपक्ष इस कानून को लेकर विरोध कर रहा है। कांग्रेस ने इस कानून को असंवैधानिक करार दिया है। वही, केरल सरकार भी इस बिल को लेकर विरोध-प्रदर्शन पर उतर आई है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला ने साथ मिलकर इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन




केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथाला साथ मिलकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मीडिया को लेकर कहा कि वर्तमान माहौल भाजपा-आरएसएस द्वारा बनाया गया है, वे अपने एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। देश में स्थिति अस्थिर है। केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक साथ खड़ा है।

गौरतलब हो कि रविवार को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के समीप और उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में हिंसक प्रदर्शन हुए, जबकि पश्चिम बंगाल में भी अव्यवस्था की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


असम में स्थिति में सुधार के कारण गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ में कर्फ्यू में कई घंटे की ढील दी गई लेकिन शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहे। इस बीच, यूपी के छह जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही अलीगढ़ व सहारनपुर में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें