फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: चंद्रू हत्याकांड की जांच करेगी सीआईडी, सरकार ने दिया आदेश 

Sun, 10 Apr 2022 03:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आरोप है कि, शाहिद पाशा नामक व्यक्ति ने चंद्रू की चार अप्रैल को हत्या कर दी थी। उस समय चंद्रू के साथ उसका दोस्त सिमोन राज भी मौजूद था।
विज्ञापन
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के जेजे नगर  में 22 वर्षीय चंद्रू हत्याकांड की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। रविवार को सरकार की ओर से इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए। दरअसल, चंद्रू की कुछ मुस्लिम युवकों ने हाल में कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कहा जा रहा है कि, शाहिद पाशा नामक व्यक्ति ने चंद्रू की चार अप्रैल को हत्या कर दी थी। उस समय चंद्रू के साथ उसका दोस्त सिमोन राज भी मौजूद था।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस का मानना है कि यह ‘रोड रेज’ का मामला है, लेकिन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि चंद्रू को उर्दू नहीं आती थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने दावा किया था कि चंद्रू की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई क्योंकि वह उर्दू नहीं जानता था। लेकिन बाद में उन्होंने इस बयान को वापस ले लिया था।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि, इस मामले में पुलिस महानिदेशक और बेंगलुरु पुलिस आयुक्त से बात की है। इसके बाद जांच सीआईडी को सौंपने का फैसला किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें